कांग्रेस जनों ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 30वें बलिदान दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय परदहां रोड पर कांग्रेस जनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। युवा नेता माधवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए गरीब बस्तीयों, झुग्गी झोपड़ियों, गाजीपुर तिराहा, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, आजमगढ़ मोड़, भीटी चैराहा आदि स्थानों पर लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, साबुन बांटा। युवा कांग्रेस जनों ने लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। पूर्व प्रउेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति व दूर संचार क्रांति के जनक थे। वे असाधारण प्रतिभा और व्यक्तित्व के धनी थे। राजीव गांधी ने ही अर्थव्यवस्था को सद़्ृढ़ किया और पंचायती राजव्यवस्था की नींव रखी। युवाओं को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मताधिकार दिया। माधवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी 40 वर्ष आयु में युवा प्रधानमंत्री बने थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की नींव भी राजीव गॉधी जी ने रखी थी। राजीव गांधी जी मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था मजबूत नही होगी तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा। कार्यक्रम में प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू मासूम अंसारी, हंसनाथ तिवारी, ब्रम्हानंद पांडेय, नजीर अहमद, रविप्रकाश गोपाल, लालप्यारे सिंह, अफसर खान, तैयब खान, नसीम बेलाली, अजीजुर्र रहमान, तारीक अजीज, विनय कुमार गौतम, अरुण सिंह, मु0 वाजिद, मु0 परवेज, डा0 ए0 रहमान, शाहिद अख्तर, अनिल जायसवाल, मुस्ताक मंसूरी, मवस्सर गनी भाई, खुरमुल्ली राम, आदि लोग उपस्थित रहे।