फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress members observed a 'Black Day'.

Mau News: कांग्रेसजनों ने मनाया काला दिवस

Thu, 08 Oct 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Congress members observed a 'Black Day'.
नगर के रोडवेज पर राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस, क
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस की तरफ से दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित शास्त्री जी की प्रतिमा के पास शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस की तरफ से राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाकर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। जिला उपाध्यक्ष रमन पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री मुख्य चुनाव आयुक्त को आगे कर जनता के वोट देने के अधिकार को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है, जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद, विष्णु प्रकाश कुशवाहा, रामकरण यादव, संजय यादव, धर्मेंद्र सिंह, रामकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed