फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   congress leaders agree befour priyanka arrest in mirzapur

प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों में उबाल

Sat, 20 Jul 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
congress leaders agree befour priyanka arrest in mirzapur
मऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की सोनभद्र जाते समय गिरफ्तारी पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार की दोपहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जे एन सचान को सौंपा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा की प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करना अलोकतांत्रिक है, प्रदेश सरकार का कानून में विश्वास नहीं रह गया है इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में जिस प्रकार से घटना हुई उससे प्रदेश सरकार के कार्य पर सवालिया निशान लगा है। वहीं पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया जो राजनीतिक साजिश है। जिला मीडिया प्रभारी एवं महासचिव सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि प्रियंका गांधी को मात्र चार कांग्रेसजनों के साथ मृतकों के परिवारजनों से मिलने नहीं दिया गया जो सोनभद्र जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार की तानाशाही है। वहीं श्रम विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय भान तिवारी ने कहा कि सोनभद्र की घटना से भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक होने की पोल खुल गई है। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, अंबरीश राय, रवि खंडेलवाल, विष्णु कुशवाहा, जेपी सिंह, धनंजय सिंह, रफी अतहर ,वकील अहमद, प्रहलादराय, संजय सिंह ,लाल प्यारे सिंह, रमाशंकर चौहान, अबुल फैज, शाहिद ,अब्दुल फैज, अब्दुल कलाम, हरिकेश सिंह, चंद्रिका चौहान आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed