{"_id":"5c7430ddbdec2232285b1991","slug":"congress-leader-s-assassination-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से रोष
Mon, 25 Feb 2019 11:46 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पूर्व क्रांग्रेस सांसद राजेश मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसपी सुरेंद्र बहादुर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही कसारा गांव के पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता विजय शंकर राय के हत्यारों की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधि मंडल ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ज्ञापन में पूर्व प्रधान के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और उनके बेटे कांग्रेस के युवा नेता को सुरक्षा देने की मांग की गई। एसपी ने परिवार सहित सूरज राय को पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।एसपी ने दो दिनों के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, राष्ट्रकुंवर सिंह, सूरज राय, राम जपित पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष राना खातून, नंद किशोर सिंह, सुहेल नोमानी, प्रभुनाथ सिंह, खालिद अंसारी, विनोद पांडेय, उमाशंकर सिंह, स्वामीनाथ राय और राम करन यादव आदि मौजूद रहे।