फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress leader, dissatisfied with the investigation into the distribution of seeds to fake farmers, submitted a memorandum to the DM.

Mau News: फर्जी किसानों को बीज वितरण की जांच से असंतुष्ट कांग्रेस नेता ने डीएम को सौंपा पत्रक

Fri, 10 Jul 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Congress leader, dissatisfied with the investigation into the distribution of seeds to fake farmers, submitted a memorandum to the DM.
मुहम्मदाबाद गोहना के कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर किसानों को बीज वितरण की जांच आख्या को गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने दोबारा पांच बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक स्थित कृषि केंद्र पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीते 01 अप्रैल को प्रार्थनापत्र देकर जांच की मांग की थी। आरोप लगाया था कि कृषि विभाग द्वारा निशुल्क चना, गेहूं आदि के बीज और खाद ब्लॉक क्षेत्र के वास्तविक किसानों को न देकर खरीद-बिक्री करने वालों को दिए गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जांच अधिकारी के निर्देशों के बावजूद शमशाबाद गांव के किसानों की चयन सूची कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई। सुरहुरपुर के चयनित किसानों की भूमि का विवरण दिया गया, लेकिन सत्यापन करने से परहेज किया गया कि वास्तविक रकबा कितना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश चंद्र और दीपक के नाम से राजस्व अभिलेखों में कोई भूमि दर्ज नहीं है। ऐसी स्थिति में इनके नाम पर रजिस्ट्रेशन और अंगूठा कैसे लगाया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीज प्रदर्शन और चयनित गांवों की सूचना तथा लाभार्थियों के चयन के लिए कृषि विभाग द्वारा पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। इससे स्पष्ट है कि ऐसा इसलिए नहीं किया गया, क्योंकि प्रचार-प्रसार से किसानों में जागरूकता बढ़ेगी और कृषि विभाग की धनउगाही में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed