फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress government is the advocate of youth - Akhilesh Yadav

कांग्रेस सरकार ही युवाओं की हिमायती - अखिलेश यादव

Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress government is the advocate of youth - Akhilesh Yadav
मऊ। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सम्मेलन का आयोजन रविवार को शहर के हिंदी भवन में किया गया। मुख्य अतिथि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष एवं इलाहाबाद विवि छात्रसंघ के उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी और मोदी सरकार हों चाहे पूर्ववर्ती सपा और बसपा की सरकार रही हो, पेपर लीक इनका ट्रेडमार्क हो चुका है।
विज्ञापन

चाहे यूपीपीसीएस का पेपर हो, यूपीपीसीएल, नलकूप विभाग, दरोगा भर्ती, पुलिस भर्ती ऐसी कोई भी भर्तियां नहीं रही हैं जिनके पेपर लीक नहीं हुए। परीक्षाएं हो जाती हैं तो उनके रिजल्ट नहीं आते व कोर्ट में फंसे रहते हैं। ऐसे में जो व्यक्ति 2018 में सलेक्ट हुआ उसका अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि उसका जिम्मेदार कौन है ? इस अवसर पर अन्य दलों से आए हुए सैकड़ों छात्रों ने एनएसयूआई ज्वाइन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि पार्टी छात्रों के भविष्य के लिए सड़क पर संघर्ष कर रही है। शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि हम छात्रों की हर समस्या में सदैव तत्पर रहते हैं। असद नोमानी ने कहा कि छात्रों को अपने हितों के लिए संघर्ष करते रहना होगा। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सईदुर्रहमान पहलवान ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि संघर्षों के पर्याय अध्यक्ष से हमें सबक लेते हुए विश्वविद्यालय महाविद्यालय इकाइयों में संगठन को सक्रिय करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला इकाई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तौसीफ इलाही ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। युवाओं के भविष्य के लिए इन सरकारों को हटाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर घनश्याम सहाय, संजय यादव, मधुसूदन त्रिपाठी, प्रेमचंद्र चौहान, लालजी चौहान, शशिकांत राय, इम्तियाज अहमद, कलीम अहमद, मिनहाज अहमद, राजन चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed