फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress celebrated Save Farmers Workers Day, gave a symbolic strike

कांग्रेस ने मनाया किसान मजदूर बचाओ दिवस, दिया सांकेतिक धरना

Fri, 02 Oct 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress celebrated Save Farmers Workers Day, gave a symbolic strike
मऊ। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस ने किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में सदर हॉस्पिटल से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च कर सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मऊ जनपद प्रभारी मनिंद्र मिश्रा ने कहा कि जिस अन्नदाता किसान और खेत मजदूर ने अपने खून पसीने से इस देश का भाग्य लिखा ।आज वह खून के आंसू रो रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मित्र पूंजीपतियों को मुनाफा दिलवाते हैं और किसान व मजदूर पर लाठियां चलवाते हैं। असंगठित क्षेत्र को खत्म करने के लिए मोदी ने नोट बन्दी किया। छोटे-छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को खत्म करने के लिए जीएसटी लागू किया। मजदूरों की जान लेने के लिए अब अब खेती बन्दी लेकर आये हैं।पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय ने कहा भाजपा सरकार ने किसान विरोधी तीन बिल लेकर आयी है, ये तीन काले कानूनों से मिलकर संगठित होकर कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा मोदी जी कहते है कि एमएसपी मिलता रहेगा ,क्या देश के किसान को बताएंगे कि एमएसपी कैसे मिलेगा । कैसे देगा कौन और कहां पर देगा। क्या साढ़े 15 करोड़ किसान व खेत मजदूरों के खेत में जाकर एफसीआई एमएसपी देगी जवाब नही है। जिला उपाध्यक्ष अनिल राय ने कहा मोदी जी आप कहते हैं कि अब किसान पूरे देश में कही भी फसल बेंच सकता है। शहर उपाध्यक्ष अफसर खान ने कहा 86 प्रतिसत किसान तो 5 एकड़ भूमि का मालिक भी नही 80 प्रतिशत तो उसमें 2 एकड़ भूमि का मालिक नहीं वह तो मंडी अपनी फसल नहीं ले जा सकता तो वह कलकत्ता, मद्रास,आसाम ले जा कर अपनी फसल बेच कैसे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर माधवेन्द्र बहादुर सिंह,रामजपित पांडेय,अनिल राय,संजय यादव,धर्मेंद्र सिंह,राजमंगल यादव,ब्रहम्मानन्द पांडेय, राना खातून नन्दकिशोर सिंह,अवनीश सिंह,ओमप्रकाश ठाकुर,शिला भारती,नजीर अहमद,अनिल जायसवाल,अकरम प्रेमियर, विनोद कुमार,रमन पांडेय,मानवेन्द्र बहादुर सिंह,रफी अतहर,नसीम बेलाली, बनवारी राम, अब्दुल सत्तार,मासूम अंसारी, अबूबकर अंसारी, सोहेल नोमानी, रवि खण्डेलवाल, मुकेश राजभर, मिना भारती, आफताब आलम, ओबैदुल्लाह अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed