{"_id":"58bb077e4f1c1b9e6483250e","slug":"congratulations-to-the-district-first-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाई... जिला फर्स्ट डिवीजन पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाई... जिला फर्स्ट डिवीजन पास
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मऊ शहर के स्कालर पब्लिक स्कूल के बूथ पर शनिवार को वोट देने के लिए मतदाताओं की लगी लंबी कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकतंत्र की परीक्षा में आखिरकार मऊ जनपदवासी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। रिकार्ड मतदान करते हुए उन्होंने पिछले तीन चुनावों के कीर्तिमान को तोड़ दिया। सबसे अधिक मतदान घोसी विधानसभा सभा क्षेत्र में हुआ। घोसी में कुल 62.07 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां के मतदाता जिले की चारों विधानसभाओं में अव्वल रहें। मतदान शनिवार को सुबह सात बजे माकपोल के बाद प्रारंभ हो गया जो शाम पांच बजे तक चला। पांच बजे के बाद 84 बूथों पर लंबी लाइनें पहले से ही लगी होने के चलते देर शाम तक उनका मत पोल कराया गया। देर शाम सदर विधानसभा के भदेसरा में वोटिंग हुई। हालांकि उन्हीं मतदाताओं को वोट डालने को मिला जो शाम पांच बजे से पहले ही कतार में लग गए थे।
मालूम हो कि जिले के चारों विधानसभा सीटों पर कुल 57 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनकेभाग्य का फैसला मतदाताओं ने ईवीएम का बटन दबा कर किया। इसमें विधानसभा मोहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित सीट से मैदान में उतरे 07 प्रत्याशियों को 356252 में से 59.89 फीसदी मतदाताओं ने किया। इसीक्रम में सदर विधान सभा क्षेत्र से मैदान में उतरे प्रत्याशियों को 438984 मतदाताओं में से 61.14 प्रतिशत ने, मधुबन विस से मैदान में उतरे 21 प्रत्याशियों में से 376450 मतदाताओं में से 58.09 प्रतिशत ने तथा घोसी विधान सभा के 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 407690 में से 62.07 प्रतिशत मतदाताओं ने ईवीएम का बटन दवाकर किया।
शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह सुबह सात बजे के पहले ही मतदान करने वाले लोगों की भीड़ दिखने लगी। यही कारण था कि सुबह नौ बजे तक 12 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। शाम होते- होते यहां के मतदाताओं ने रिकार्ड मत बरसाए और उदासीनता का भी मिथक तोड़ दिया। यह प्रतिशत 60.29 तक पहुंच गया। मतदान के प्रारंभ में कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी के चलते कुछ समस्याएं आई, लेकिन उन्हें समय रहते दूर करा लिया गया। वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर वीपीपैट मशीन में खराबी की शिकायत आई। इसे भी दूर कर लिया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के नसीरपुर 273 बूथ संख्या पर बी पी पैड मशीन खराब होने के कारण एक घंटे तक मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
दूसरी नयी मशीन आने पर मतदान प्रारंभ हुआ। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के चिरैयाकोट, सरसेना, सिरसा, यूसूफाबाद पोलिंग बूथ संख्या कई लोगों का नाम मतदाता सूची में होने के कारण वह मतदान से वंचित रहे। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के सूरजपुर दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र में मतदाता पहचान पत्र होने एवं लिस्ट में नाम न होने के कारण रामरज पुत्र चिल्लर राजनाथ पुत्र गोबरी निवासी ग्राम चकउथ, गीता देवी पत्नी गुड्डू क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरजपुर, लालसा देवी पत्नी परमदेव, रीमा लता पुत्री रामअवतार, हरिकेश पुत्र रामअवतार निवासी इब्राहिमाबाद सहित सैकड़ों मतदाता वोट देने से वंचित हो गए। जिसको लेकर मतदाताओं में भारी आक्रोश देखा गया। पोलिंग बूथ सूरजपुर में वोटर लिस्ट में मृतक सुरेश पुत्र भोला का नाम दर्ज था। इसे लेकर भी किचकिच हुई। घोसी विधानसभा के हड़हुआ पोलिंग बूथ पर दो बजे के बाद मतदान प्रारंभ हुआ। यहां के लोग मतदान बहिष्कार की बात को लेकर अड़े थे।
मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा सुरक्षित सीट है। इस विधानसभा के अधिकांश बूथों पर सुबह से ही लाइन लगी रही। यहां बूथ संख्या 108 पर कुछ समय के लिए ईवीएम में खराबी के चलते मतदान हुआ, लेकिन बाद में दुरुस्त होने के बाद मतदान में तेजी आई। सदर विधानसभा मुस्लिम बाहुल होने के चलते यहां के शहरी बूथों खीरीबाग, तालिमुद्दीन, मुस्लिम इंटर कालेज के बूथों पर सुबह से ही पर्दानशीं महिलाओं की लंबी कतारें लगी रही।
घोसी विधानसभा में मतदान को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला। यहां रिकार्ड मतदान हुआ। 60 प्रतिशत से भी अधिक मतदान कर यहां के मतदाता अब्वल बने। हड़हुआ में मतदान बहिष्कार को लेकर कई घंटे मतदान बाधित रहा।
मधुबन विधानसभा में सबसे कम मतदान हुआ। हसनपुर में ईवीएम में खराब होने से एक घंटा तक मतदान बाधित रहा। यहां सुबह से लेकर शाम तक मतदान हुआ। बीच में मतदान प्रतिशत में काफी कम मतदान हुआ, लेकिन शाम तक धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ती गई।