फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congratulate the Eid together

गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Mon, 26 Jun 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/मऊ Updated Mon, 26 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congratulate the Eid together
नमाज अदा करते लोग।
आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व ईद उल फितर सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की जमाज अदा की। इस बीच नगर के खीरीबाग समेत विभिन्न स्थानों पर मेला भी लगा। उधर, पूरे दिन लोगों के मिलने मिलाने और दावतों का दौर जारी रहा। इस प्रकार सोमवार को पूरे दिन ‘ईद मुबारक’ का जुमला लोगों की जुबां पर रहा।
विज्ञापन


  मुकद्दस रमजान के महीने की समाप्ति के साथ ही सोमवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की खुशियां साझा कीं। मिल्लत के इस पर्व को पूरे जोशो खरोस और परंपरा के साथ मनाया गया। शहर में हर तरफ खुशियों का ही माहौल रहा। महिलाओं ने इस दिन अपने घरों में तरह-तरह के पकवान तैयार किए और घर पर ईद की मुबारकबाद देने आने वाले आगंतुकों की जमकर मेहमाननवाजी की। लोगों ने उम्मीद जताई की हमेशा की तरह इस बार भी ईद पर्व का जश्न कई दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन


  इस मौके पर खास तौर से नगर के खीरीबाग मुहल्ले मेें पारंपरिक मेला का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने मिठाइयों के अलावा गुब्बारे और खिलौनों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा उन्होंने चर्खियां और झूलों का भी जमकर लुत्फ उठाया। इससे पूर्व सुबह के समय जिले में स्थित ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा बलों को नगर मेें प्रमुख रूप से सदर चौक, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, शाही कटरा, मिर्जाहादीपुरा आदि स्थानों पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसी: घोसी तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। तहसील स्थित जामा मस्जिद, डाकबंगला के पास स्थित ईदगाह, मदापुर स्थित ईदगाह, कारिमूद्दीनपुर स्थित जमामस्जिद, मरकजी मस्जिद, बड़ागांव प्राइमरी स्कूल के पास स्थित ईदगाह, बरसवाड़ा स्थित मस्जिद हित 15 स्थानों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार, असना स्थित ईदगाह, जामडीह स्थित ईदगाह, मस्जिद, कारीसाथगांव, हमीदपुर, फतहपुर, राघौली आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई।      
       
  रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के  विभिन्न इलाकों ईद का का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  सुबह से ही क्षेत्र के मुबारकपुर, मेउडी कला, गाढ़ा, सेहबरपुर मुस्तफाबाद, इसहाकपुर , चकरा इटौरा , लसरा, छिछोर रतनपुरा आदि इलाकों में ईद की धूम रही। इंदारा / सरसेना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के  विभिन्न इलाकों में ईद उल फ़ितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।  मधुबन संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अमिला: अमिला कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। दोहरीघाटः कस्बे के छोटी और बड़ी मस्जिदों समेत गोंठा के ईदगाह में  हजारों लोगों ने सुबह नमाज अदा की। क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों ईदगोहों में नमाज पढी गयी। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया।


 पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार रैकवारडीह, पिपरीडीह, कहिनौर सहित विभिन्न इलाकों में मुस्लिमों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। इसके बाद घर में तैयार पकवान का जमकर लुत्फ उठाया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed