{"_id":"673ca4abdae40dca93008539","slug":"conflict-broke-out-over-the-issuance-of-caste-certificate-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau : जाति प्रमाण पत्र जारी पर छिड़ा संग्राम, गोंड-खरवार समाज ने निकाला जुलूस, मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau : जाति प्रमाण पत्र जारी पर छिड़ा संग्राम, गोंड-खरवार समाज ने निकाला जुलूस, मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक
Tue, 19 Nov 2024 08:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:16 PM IST
सार
जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर सड़क पर विरोध के स्वर बुलंद होते हुए दिखाई दिए। गोंड-खरवार समाज के सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालकर अपनी मांग रखी और कहा कि जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से बच्चों को छात्रवृत्ति और नौकरी नहीं मिल पा रही हैं, वहीं जाति प्रमाण पत्र के आनलाइन सभी साक्ष्यों के साथ कराया जाता है, लेकिन लेखपाल जांच के दौरान निरस्त कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मऊ में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर गोंड-खरवार समाज के सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक मुख्य राजस्व अधिकारी लवकुश त्रिपाठी को सौंपा। मंगलवार की सुबह दस बजे राजेश कुमार गोंड की अध्यक्षता में गोंड समाज के साथ खरवार समाज के 110 से ज्यादा लोग नगर के जीवनराम इंटर कॉलेज मैदान से जुलूस निकालकर डीसीएसके मोड़, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
यहां अपनी मांगों को लेकर समाज के लोगों ने प्रदर्शन करने के बाद जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। बताया कि वर्तमान में जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से बच्चों को छात्रवृत्ति और नौकरी नहीं मिल पा रही हैं, वहीं शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं जाति प्रमाण पत्र के आनलाइन सभी साक्ष्यों के साथ कराया जाता है, लेकिन लेखपाल जांच के दौरान निरस्त कर दे रहे हैं। मांग की जाति प्रमाण को लेकर अलग से काउंटर बनाया जाए। वहीं आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी लेखपाल प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं।ऐसे में जिलाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन