फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Confidence dropped , remaining chair

अविश्वास प्रस्ताव गिरा, बची कुर्सी

Sun, 04 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 04 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Confidence dropped , remaining chair
जिला सहकारी बैंक लि. की प्रबंध समिति के सभापति के विरुद्घ अविश्वास प्रस्ताव अपेक्षित दो तिहाई सदस्य संख्या पूरी न होने से गिर गया। इससे उनकी कुसी बच गई। शनिवार को एसडीएम सदर के सामने उन्होंने बहुमत हासिल किया।
विज्ञापन



प्रबंध समिति के सभापति कन्हैया लाल मौर्य के विरुद्घ नौ संचालक सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी को दिया था। दो तिहाई सदस्य की अपेक्षित संख्या होने पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अविश्वास प्रस्ताव की जांच के लिए एसडीएम सदर को निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा था। सभापति लक्ष्मण मौर्य को अपना बहुमत साबित करना था।
विज्ञापन



 जिन नौ सदस्यों ने सभापति के विरुद्घ अविश्वास प्रस्ताव दिया था, उनमें से एक सदस्य शनिवार के मतदान में उपस्थित नहीं हुआ। जबकि उपसभापति फतेहबहादुर सिंह, चंद्रशेेखर सिंह, हरेंद्र सिंह, मुुखराम ने अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्घ मतदान किया। इसके चलते अपेक्षित सदस्य संख्या पूरी न होने से अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। और सभापति लक्ष्मण मौर्य की कुर्सी सलामत रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा नेता मुसाफिर यादव, विजयशंकर यादव, रोहित यादव,  शिक्षक नेता अंजनी कुमार सिंह, लालधर सिंह, शिवबली सिंह, पवन सिंह और विकास मौर्य आदि ने सभापति को बधाई दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed