फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Condolence salute given to martyr policemen

शहीद पुलिसकर्मियों को दी शोक सलामी

Thu, 21 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Condolence salute given to martyr policemen
पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्घांजलि अर्पित करते एसपी सुशील घु - फोटो : MAU
पुलिस लाइन मऊ में पुलिस प्रशासन ने स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए बृहस्पतिवार को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए शोक सलामी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया स्मृति दिवस परेड को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। इसे मनाने की परंपरा बहुत पुरानी है। बताया कि 01 सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक की अवधि में संपूर्ण देश में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों का बलिदान करने वाले 377 पुलिसजनों में उत्तर प्रदेश के 4 पुलिसजन सम्मिलित हैं। इनमें 1 उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार तथा 3 आरक्षी सोनू कुमार, हरविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह शामिल थे। कहा कि इन वीर पुलिसकर्मियों का राष्ट्र प्रेम, समर्पित भाव तथा प्राणों का बलिदान भावी पीढ़ी को भी कर्तव्यपथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed