फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Condoled

प्रो. रामजी सिंह के निधन पर शोक

Sat, 19 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 19 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Condoled
पूर्व विधायक प्रो. रामजी सिंह का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। इसकी सूचना जिले में पहुंची तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट कर उनके निधन पर दुख प्रकट किया।
विज्ञापन



शनिवार को भाजपा कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष विजयनरायपन शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक प्रो. रामजी सिंह के निधन से जनपद को काफी क्षति हुई है। जिले में वह भाजपा की रीढ़ थे।
विज्ञापन



भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अरविंद सिंह ने कहा कि प्रो. रामजी सिंह का निधन से पार्टी ने अपना एक संरक्षक खो दिया है। भाजपा नेता अलकक्षेंद्र विक्रम ने कहा कि प्रो. राम जी सिंह का जनपद से काफी गहरा लगाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन



योगेंद्रनाथ राय ने कहा कि प्रो. रामजी सिंह बहुत ही मृदुल मृदुभाषी स्वभाव के थे। इस दौरान मुख्य रूप से हौसला प्रसाद उपाध्याय, रमेश राम, राजेश सिंह राज, बजरंगी सिंह बज्जू, दीनबंधू राय, विनोद वर्मा, जलज सिंह, अखिलेश तिवारी, गनेश सिंह, स्वतंत्र सिंह आदि रहे।


उधर प्रो. सिंह के निधन पर विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह, उनके प्रतिनिधि जुगनू सिंह, उदय शंकर चौरसिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरूण सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की।


 कोपागंज संवाददाता के अनुसार प्रो रामजी सिंह के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा  का आयोजन  क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर स्तिथ रामधारी सिंह इंटर कालेज  में   किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कोइरियापार मुक्तेश्वर, जिला  उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह, संतोष मिश्रा  जनार्दन मनोज गिरीश सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। 



रतनपुरा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को ब्लाक मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व एमएलसी प्रो. रामजी सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता भगवान गुप्ता ने कहा कि प्रो. रामजी सिंह के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। इस मौके पर परमात्मानंद सिंह, रामाश्रय मौर्य, अनिल यादव, प्रेम गोंड़, शिवबचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed