फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complete unfinished projects on time: Mukesh Meshram

अधूरी योजनाओं को समय से पूरा करें ः मुकेश मेश्राम

Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Complete unfinished projects on time: Mukesh Meshram
मऊ। प्रमुख सचिव, संस्कृत एवं पर्यटन विभाग और नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के विकास कार्यों के साथ वन महोत्सव खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पांच अगस्त को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क अनाज प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां पर खाद्यान्न वितरण किया जाएगा, वहां पर लोगों को बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि वितरण कार्य के लिए जो भी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, वह अपनी जिम्मेदारियों के साथ कार्य का निर्वहन करेंगे। नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के समय बहुत से लोगों को समस्याएं एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। सरकार इस योजना के अंतर्गत लोगों को निशुल्क अन्न वितरण करा रही है, इसमें हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि सभी लोग साथ मिलकर इस कार्य को सफल बनाएं। अफसरों से कहा कि अधूरी योजनाओं का समय से पूरा करें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि जहां पर यह कार्यक्त्रस्म संपन्न होने हैं वहां पर कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अवश्य किया जाए। वहीं नोडल अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से वन महोत्सव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली गयी। नोडल अधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां पर अन्य वितरण होना है वहां पर बैनर अवश्य लगाए जिससे लोगों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी द्वारा चेताया की वितरण में किसी प्रकार की घटतौली नहीं होनी चाहिए, सही मात्रा में अन्य का वितरण होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा करने के साथ 30 नवंबर तक जितनी भी निर्माणाधीन योजनाएं हैं उसको पूर्ण कराकर उसका लोकार्पण कराने का निर्देश दिया। साथ ही इसमें लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक में जलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed