फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Collectorate clerk commits suicide police takes body in custody and sends it for post mortem

Mau : कलेक्ट्रेट के बाबू ने की खुदखुशी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 12 Dec 2024 02:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2024 02:05 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट में लिपिक के पद पर तैनात अधेड़ ने खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी से कहासुनी के बाद मृतक ने ये कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ की तफ्तीश में जुट गई है। घटना मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर मुहल्ला की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Collectorate clerk commits suicide police takes body in custody and sends it for post mortem
खुदखुशी के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर मुहल्ला निवासी अधेड़ ने बुधवार की बीती रात खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी से कहासुनी के बाद उसने ये कदम उठाया। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह उस समय हुई जब कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद अधेड़ ने दरवाजा नहीं खोला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक कलेक्ट्रेट कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात था। मृतक मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के भुईलीपुर मोहल्ला के मूल निवासी थे और उनका नाम श्याम कुमार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी किया था। मृतक की पहली पत्नी के बच्चों अपने पुश्तैनी मकान भूलीपुर में रहते है जबकि श्याम कुमार अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ कस्बा के सैदपुर मोहल्ला में किराया के मकान में रहते थे। बुधवार की रात किसी बात को लेकर वह अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आशंका होने पर उनकी पत्नी ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। उसने शोर मचाया आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और रात में ही पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया।घटना के संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि सैदपुर मोहल्ला में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाई जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed