फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Collection Amin suspended for negligence in recovery

Mau News: वसूली में लापरवाही पर संग्रह अमीन निलंबित

Thu, 15 Jun 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Collection Amin suspended for negligence in recovery
मऊ। राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीएम ने संग्रह आमीन को निलंबित कर आरोप पत्र जारी किया। साथ ही नायब तहसीलदार रतनपुरा को भी तीन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बीते 15 जून को एक बड़े बकायादार के मृत होने की जानकारी प्रशासन को मिली थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिया था। इस पर एडीएम ने एसडीएम सदर आनंद कनौजिया को जांच सौंपी। जांच में उन्होंने पाया कि विकास खंड परदहां के चक बभनीभार में 67 लाख के बकायेदार महावीर राइस मिल के मालिक बृजभान जायसवाल की कुर्क मिल की जमीन पर दूसरी मिल बनाने का काम चल रहा है। वहीं, रतनपुरा ब्लाक में दुर्गा राइस मिल के मालिक अंबिका यादव पर खाद्य एवं रसद विभाग का करीब एक करोड़ 28 लाख रुपए का बकाया था। जब जांच टीम बकायेदार के घर पहुंची तो पता चला कि 22 अप्रैल 2021 में उनकी मौत हो चुकी है। इसकी सूचना भी अमीन ने अधिकारियों को नहीं दी थी। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले संग्रह अमीन जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। वहीं, नायब तहसीलदार विनोद यादव से जवाब तलब किया गया है। सदर एसडीएम आनंद कनौजिया ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले अमीन को निलंबित कर आरोप पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed