{"_id":"69c6db8bb8a785e9d909274a","slug":"coconut-for-worship-is-expensive-prices-of-chunari-and-fruits-have-increased-mau-news-c-295-1-mau1025-142968-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पूजा वाला नारियल महंगा...चुनरी और फल के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पूजा वाला नारियल महंगा...चुनरी और फल के दाम बढ़े
विज्ञापन
नगर के मुंशीपुरा स्थित नारियल और चुनरी की दुकान। संवाद
- फोटो : 1
चैत्र नवरात्र के दौरान इस बार पूजन सामग्री की कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई। सुहागी, चूड़ी-बिंदी और फलों के दामों में पांच से 10 रुपये तक का उछाल आया। वहीं, भगवान को भोग के रूप में चढ़ाए जाने वाले केले लगभग 80 रुपये दर्जन और कच्चा नारियल 60 से 80 रुपये तक बिका।
महंगाई के बावजूद श्रद्धालुओं ने अपने इष्ट और कुल देवी-देवताओं की पूजा में कोई कमी नहीं रखी। राहुल, ज्योति और माधुरी ने बताया कि नवरात्र में मांग बढ़ने के कारण हर साल कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार अधिक मांग के चलते दामों में और तेजी आई है।
शहर के सहादतपुरा, भीटी, बालनिकेतन, रोडवेज, ब्रह्मस्थान, फातिमा तिराहा और मुंशीपुरा में फल दुकानों पर अलग-अलग दामों में फल बेचे जा रहे हैं। फल विक्रेता प्रमोद, जितेंद्र, सोनू, सोहन और राजेंद्र ने बताया कि दाम पहले से ही बढ़े हुए आते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ढुलाई लागत और खराब होने पर होने वाले नुकसान को भी उन्हें वहन करना पड़ता है। भगवान को भोग के रूप में चढ़ाए जाने वाला केला 80 रुपये दर्जन बिका।
नारियल 60-80 रुपये, संतरा 100-120 रुपये, आम 220-250 रुपये, अंगूर 160 से 180 रुपये तक बेचे गए। सेब 200 रुपये किलो बिका। अनार 200 से 220 रुपये किलो है।
माता की चुनरी 25 रुपये से 500 रुपये तक, सुहागी 30-50 रुपये, धूप 10-120 रुपये, अगरबत्ती 50-100 रुपये और ज्योति में पड़ने वाला घी 600 से 700 रुपये तक रहा।
व्रत में खाए जाने वाले फलाहार में साबूदाना 70 से 80 रुपये किलो, कुट्टू का आटा 120-140 रुपये और आलू 8-12 रुपये किलो रहा। नींबू 10 रुपये में दो पीस मिल रहा है। खीरा 40 से 50 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं, फूलों की कीमत में भी उछाल रहा। गेंदा की माला 30 से 100 रुपये तक बिकी।