{"_id":"642db5e23ad4c37b000bfb48","slug":"cms-eid-gift-to-weavers-electricity-bill-will-have-to-be-paid-at-flat-rate-only-mau-news-c-20-1-140311-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सीएम का बुनकरों को ईद का तोहफा, फ्लैट रेट पर ही करना होगा बिजली बिल का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सीएम का बुनकरों को ईद का तोहफा, फ्लैट रेट पर ही करना होगा बिजली बिल का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य मंत्री अल्पसंख्यक एवं वक्फ दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को मांगी मुराद रमजान में पूरी कर दी। लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए फ्लैट रेट पर ही बिजली बिल भुगतान की सौगात दी है। नगर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि लंबे समय से बुनकर फ्लैट रेट पर बिजली देने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त बुनकर समाज को ईद का शानदार तोहफा रमजान पर दिया है। इसके पूर्व जिला पंचायत गेस्ट हाउस में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संपूर्ण वित्तीय वर्ष 2022- 23 की समीक्षा की।
इसमें उनके द्वारा प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं को तीव्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। विकास योजनाओं के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल को प्रत्येक दशा में वर्तमान शैक्षिक सत्र में शुरू करने पर जोर दिया। अन्य विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने का निर्देश अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी को दिया । वक्फ़ से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की।
इसके बाद सदर चौक पर पसमांदा बुनकर समाज द्वारा आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए। पसमांदा बुनकर समाज की समस्याओं को सुना। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।