फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM will inaugurate and lay foundation of various schemes

विभिन्न्ा योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे सीएम

Mon, 21 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate and lay foundation of various schemes
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले में 136.35 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच आयोजित कार्यक्रम में वह जनकल्याणकारी योजनाओं के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके बाद सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 11:55 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन परिसर में पहुंचेंगे। कार से वह 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। डेढ़ बजे से तीन बजे तक मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों, सांसद, विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद तीन बजे वे यहां से वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों की ड्युटी लगी है। पुलिस लाइन से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को कमिश्नर विश्वास पंत और डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अफसरों से पुलिस लाइन मैदान से लेकर कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करेंगे इन 16 परियोजनाओं का लोकार्पण
1. त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत आरईएस विभाग की तरफ से चारों विधान सभा में बनाए गए आठ मार्गो का लोकार्पण लागत मूल्य- 14 करोड़ 79 लाख 73 हजार
2. निर्माण खंड लोनिवि द्वारा मधुबन बेल्थरा मार्ग के छूटे हुए भाग पहाड़ीपुर के चौड़ीकरण और सुढृढकरण, लागत मूल्य- 2 करोड़ 34 लाख रुपया
3. प्रांतीय खंड लोनिवि द्वारा मऊ- युसुफपुर मार्ग का निर्माण, लागत मूल्य- 24 करोड़ 70 लाख
4. प्रातीय खंड लोनिवि द्वारा राज्य योजना के तहत दो सेतू एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, लागत मूल्य -13 करोड़ 27 लाख 32 हजार रुपया
5. जल निगम द्वारा पाइप पेयजल योजना के तहत गरथौली, सोड़सर, गढवा और अईलख में निर्माण, लागत मूल्य-5 करोड़ 64 लाख 66 हजार
---
75 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
1. निर्माण खंड लोनिवि द्वारा तीन सड़क मार्गो का चयन किया है, इसमें दो का चौड़ीकरण एक की मरम्मत होगी, लागत मूल्य- 52 करोड़ 32 लाख 53 हजार रुपया
2. जल निगम द्वारा आठ पाइप पेय जल योजना का शुभारंभ, सेमराजपुर, इटौली मठ, जमीरा, छत्तरपुर, अरैला, कासिमपुर, रैकवारेडीह, मानिकपुर असना का शिलान्यास, लागत मूल्य-23 करोड़ 27 लाख 65 हजार रुपया
कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे ये अधिकारी
मऊ। हेलीपैड पर सुरक्षा का दायित्व तहसीलदार मधुबन राहुल कुमार गुप्ता को दिया गया है। क्रू मेंबर की व्यवस्था जिला आबकारी जेजे प्रसाद को दी गई है। डीडीओ विजय शंकर राय को मंच के पीछे की व्यवस्था में रहेेंगे। एसडीएम सदर निरंकार सिंह मंच व्यवस्था के प्रभारी होंगे। एसडीएम मधुबन लालबाबू दुबे मंच के दाएं बाएं और डी एरिया के प्रभारी बनाए गए हैं। बीएसए ओपी त्रिपाठी को लाभार्थियों के आगमन, प्रस्थान के साथ ही शांति व्यवस्था के प्रभारी होंगे।
एसडीएम घोसी सीएल सोनकर के साथ पीडी मत्स्येंद्र नाथ द्विवेदी, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर रामानुज मिश्र, डीपीआरओ घनश्याम सागर, जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन और जिला विकलांग जनकल्याण अधिकारी रीतेश विंदल को मंच के सामने डी एरिया और सेक्टर एक से लेकर छह तक की जिम्मेदारी दी गई है। नोडल अफसर सीएल सोनकर को बनाया गया है।

इनके अतिरिक्त सीडीओ को लाथार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान करने, शिलान्यास, लोकार्पण की व्यवस्था कराने, एडीएम केहरी सिंह को कार्यक्रम स्थल, जलपान और शांति व्यवस्था तथा सीआरओ हंसराज को लोक सभागार के प्रभारी बनाए गए है। सीएमओ डा. एससी सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट जेएस सचान की ड्युटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed