फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM gave certificates to 34 beneficiaries under schemes of 12 departments

12 विभागों की योजनाओं के तहत 34 लाभार्थियों को सीएम ने दिए प्रमाणपत्र

Tue, 22 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
CM gave certificates to 34 beneficiaries under schemes of 12 departments
मऊ। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन योजना के तहत लालसा सिंह, सूर्यदेव यादव, नेशनल मिशन ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलाजी मेकेनाइजेशन योजना के तहत गीता सिंह, विद्या सागर सिंह, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन इन सीटू मैनेजमेण्ट आफ रजिड्यू (फसल अवशेष प्रबंधन योजना) के तहत लीलारी भरौली के प्रधान बसंत कुमार सिंह को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

सीएम ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत गुंजा राजभर एवं स्वेता पाण्डेय, नगर विकास विभाग की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत असलम, गणेशी, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संचालित पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत सुशीला एवं रामबचन यादव, महिला कल्याण की निराश्रित महिला पेंशन से अमिका देवी एवं अनिता देवी को प्रमाण पत्र दिया। जबकि कन्या सुमंगला योजना से आंचल चौरसिया एवं जोया रहमानी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के तहत मुश्ताक अहमद एवं इफ्तेखार अहमद, ग्राम्य विकास विभाग की स्वयं सहायता समूह अनुप्रिया स्वयं सहायता समूह, दुर्गावती स्वयं सहायता समूह एवं स्वयं सहायता समूहों को कोटे की दुकान, महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, यदुवंशी आजीविका स्वयं सहायता समूह, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा व्यक्तिगत किसानों को पशु शेड वितरण (मनरेगा) के तहत लचिया देवी, निर्मला देवी को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

इसी क्रम में उद्योग विभाग द्वारा संचालित ओडीओपी योजना के तहत अब्दुल अलीम, परवेज अख्तर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत मनीष सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, डूडा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत (शहरी) द्वारा रीता देवी, अखिलेश, कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत-तालाब योजना के तहतगनपति अहीर, लखीचंद्र, पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 द्वारा आरती देवी, कविता देवी को प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed