फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Clouds in the sky, drizzle, worries of farmers

आकाश में छाए बादल, बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता

Sat, 18 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Clouds in the sky, drizzle, worries of farmers
मऊ में शनिवार की सुबह नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं-बूंदाबांदी हुई तो कहीं बौछार पड़ी। बौछार पड़ने से कटाई मड़ाई का कार्य बंद हो गया। मौसम में आए बदलाव से किसान चिंतित दिखे। जिले के विभिन्न इलाकों में गेहूं की कटाई मड़ाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। शनिवार को पूर्वाह्न लगभग साढ़े आठ बजे आकाश में बादल छा गए। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बौछार पड़ी। बौछार पड़ने से कटाई भी बंद हो गई। रह-रह कर मौसम परिवर्तन होते देख किसानों के दिल की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही थी। विशेषज्ञों की मानें तो बारिश होने की स्थिति में तिलहन की फसल में माहो का प्रकोप बढ़ेगा। साथ ही गेहूं की फसल भींगने से दाने की चमक गायब होगी। इस संबंध में मधुबन क्षेत्र के भृगुनाथ प्रसाद, जयनाथ सिंह, शिवनारायन यादव का कहना था कि प्रकृति के प्रकोप से बार-बार फसल का नुकसान हो रहा है। प्रकृति के तेवर को देखकर लगता है कि फसल का घर जाना मुश्किल ही लग रहा है। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना था कि बूंदाबांदी होने से फसलों पर कोई असर नहीं पड़ा है। बारिश होने की स्थिति में दाने के भींग जाने से बाजार रेट कम होगा। किसानों को गेहूं को पूरी तरह सूखाकर और दवाओं को रखकर ही भंडारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed