फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Clerk suspended in negligence

लापरवाही में ब्लाक के लिपिक पर गिरी गाज

Wed, 28 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 28 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Clerk suspended in negligence
मंडलायुक्त एमकेएस सुंदरम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कलेक्ट्रेट में गंदगी और रेकार्ड रूम में पत्रावलियों और अभिलेखों का रखरखाव काफी खराब मिला, जिसे ठीक करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन



इसके अलावा परदहां खंड विकास कार्यालय भी गए। जहां पर डीएम के आदेश के बावजूद निरीक्षण रिपोर्ट दर्शाई गई नहीं पाई गई। लापरवाही पर डीएम ने ब्लाक के लिपिक को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन



मंडलायुक्त सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे, संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं पर विभागाध्यक्षों के हस्ताक्षर नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 कर्मचारियों के जीपीएफ पासबुक अपटूडेट नहीं किए गए थे। मंडलायुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए इन्हें अद्यतन करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे अभिलेखागार में गए।


वहां पर विभिन्न प्रकार के कागजातों के नकल दिए जाने के संबंध में जानकारी ली और उससे संबंधित अभिलेखों को चेक किया। जांच में रजिस्टरों और अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं पाया।



 कलेक्ट्रेट में कमिश्नर ने कंप्यूटर कक्ष, शिकायत कक्ष, नजारत सहित डीएम, एडीएम, सीआरओ, उप संचालक चकबंदी, एसओसी के न्यायालयों का निरीक्षण किया।


यहां पर विभिन्न स्थानों पर गंदगी देख हिदायत दी, गंदगी करने वालों पर पांच सौ रुपयों का जुर्माना वसूला जाय और इसकी रिपेार्ट उन्हें अगली बैठक में अवश्य प्रस्तुत की जाए। इसके उपरांत कमिश्नर परदहां विकास खंड गए।


निरीक्षण के बाबत डीएम द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर लिपिक अब्दुल गनी पर गाज गिरी। जिलाधिकारी ने ही उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया।


इसके अलावा मनरेगा के अभिलेख, लेखा, जीपीएफ पासबुक आवासों का आवंटन ठीक से करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने पीएचसी परदहां का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed