{"_id":"57b0b5914f1c1b4e446eb275","slug":"city-bus-in-the-city-cleared","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में सिटी बस को हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में सिटी बस को हरी झंडी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बैठक
नगर पालिका परिषद की रविवार को आयोजित बैठक में नगर के विकास पर चर्चा की गई। अन्य मुद्दों पर बातचीत के साथ ही तय हुआ कि मतलूपुरा से कचहरी तक दो नगर सिटी बस चलाई जाएंगी। साथ ही बैठक में नगर पालिका के चार वर्षो के कार्यकाल का आकलन किया गया।
पास हुए एजेंडे में रास्ता निर्माण, नाली, सोलिंग, इंटर लाकिंग, पथप्रकाश, जल निकासी के साथ पेयजल आपूर्ति को और पुख्ता करना है। चेयरमैन शाहिना अरशद जमाल ने पूर्व में बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों की समीक्षा की। छूटे नवनिर्मित मकानों को टैक्स परिधि में लेने, मतलूपुरा से कचहरी तक दो नगर सिटी बस चलाने, पालिका की सहमति के बिना 87 लाख रुपये देने पर स्टेट बैंक के मैनेजर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने, हकीकतपुरा में ट्यूबवेल लगाने, 35 केवीए का 6 अदद जनरेटर क्रय करने, खेदूपुरा, भदेसरा, बखतावरगंज में पाइप लाइन विस्तार, आल इंडिया फुटबाल स््पर्धा कराने, आदि के प्रस्ताव शामिल रहे। बैठक का संचालन सभासद अरशद जमाल ने किया। बैठक में सभासदों के अलावा ईओ विद्यासागर यादव, गुफरानुल हई-कर अधीक्षक, बब्बन प्रसाद आदि शामिल रहे।