फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   childrens will get fresh vegetable from Swat Kitchen Garden

नौनिहालों को ताजा सब्जी का मिलेगा स्वाट किचेन गार्डेन से

Wed, 07 Oct 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
childrens will get fresh vegetable from Swat Kitchen Garden
मऊ। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को अब मिड-डे मील में ताजी हरी सब्जियां मिलेगी। जिले के 364 परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन बनाया जाएगा। इसमें हरी सब्जियां तैयार की जाएंगी। जिन विद्यालयों में चहारदीवारी और बड़ा परिसर होगा, वहां किचन गार्डेन विकसित किया जाएगा। किचन गार्डन में जो सब्जियां तैयार होंगी उनका उपयोग मिड-डे मील में किया जाएगा। इससे बच्चों को ताजी हरी सब्जियां मिलेंगी जिससे उनकी सेहत भी ठीक रहेगी। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय के लिए पांच-पांच हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.38 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को एमडीएम में अक्सर हरी सब्जियां न मिलने की शिकायत मिलती थी। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालयों में किचेन गार्डेन स्कीम लागू करने करने का फरमान जारी किया। इसके तहत प्रथम चरण में जिले के 364 विद्यालयों को चिन्ह्ति किया गया है। इन विद्यालयों में किचन गार्डेन विकसित किया जाएगा। इसमें विद्यालय की जमीन पर ही बैगन, शलजम, गाजर, मूली, टमाटर, मटर, मिर्च, पत्ता गोभी, फूल गोभी, पालक, सरसों, मेथी, सोया, धनिया, शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, चुकंदर, शलजम, गाजर, मूली आदि मौसमी सब्जियां उगाई जाएंगी।
विज्ञापन

योजना के लिए हर स्कूल के लिए पांच-पांच हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह बजट सिर्फ पौधे खरीदने व अन्य छिटपुट खर्च के लिए होगी। कृषि, सहकारिता, मनरेगा, परती भूमि, ग्राम्य विकास विभाग, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभाग के समन्वय से वर्ष भर सब्जियां उगाई जाएंगी। इस बाबत जिला समन्वयक एमडीएम पीयूष पांडेय का कहना है कि जिले के 364 परिषदीय विद्यालयों में किचेन गार्डेन विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बनाए गए किचेन गार्डेन की मानीटरिंग के लिए जिला बेसिक अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक नाम चिंहित स्कूलों की संख्या
कोपागंज 48
परदहां 25
दोहरीघाट 44
बड़रांव 44
फतहपुर मंडाव 44
रानीपुर 39
घोसी 30
रतनपुरा 44
मुहम्मदाबादगोहना 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed