फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children will get special food in MDM under Amrit Mahotsav:

अमृत महोत्सव के तहत बच्चों को मिलेगा एमडीएम में विशेष भोजन:

Tue, 09 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Children will get special food in MDM under Amrit Mahotsav:
मऊ। जिले के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को अमृत महोत्सव में सात दिन तक स्वादिष्ट पकवान परोसे जाएंगे। इस अवधि में मीनू के अतिरिक्त हलवा, खीर, पूड़ी व फल और मिठाई में लड्डू या बूंदी भी परोसी जाएगी। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने एमडीएम के मीनू में नए सामानों को शामिल करने का फरमान जारी किया है। हालांकि अतिरिक्त बजट जारी नहीं किया है। स्कूलों में रोजना कार्यक्रम आयोजित होंगे। 11 से 17 अगस्त तक गोष्ठियों तथा कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। शासन से निर्देश मिलते ही तैयारी तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध जिले के 1465 विद्यालयों में लगभग 2.15 लाख बच्चे मिड-डे-मील योजना से आच्छादित है। देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिलेभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान हर घर तिरंगा फहराया जाना है। स्कूलों में भी इस दौरान विभिन्न आयोजन होने हैं। इसके तहत स्कूलों में बनने वाले एमडीएम में छात्र-छात्राओं को विशेष पकवान देने शासन ने फरमान जारी किया है। इसके तहत एमडीएम में शामिल मीनू के अतिरिक्त 11 से 17 अगस्त तक अलग-अलग दिन हलवा, खीर, पूड़ी व फल दिए जाएंगे। मिठाई में लड्डू या बूंदी भी परोसी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार स्कूलों में मिड-डे-मील वितरण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। खाद्यान्न की भी कमी नहीं है। 11 से 17 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूलों में बच्चों को खीर, हलवा, लड्डू का वितरण किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है। बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित किया जाना है। 1465 स्कूलों के 2.15 लाख बच्चों के जरिए अभिभावकों को जोड़ने का अभियान शुरू हो रहा है। स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। बच्चों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही उन्हें सम्मानित किया जाना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के क्रम में जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी मुख्यालय की देखरेख में एक कंट्रोल रुम स्थापित किया जाएगा। जिसके द्वारा कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों की मानीटरिंग की जाएगी। महोत्सव के तहत विद्यालयों में प्रत्येक दिन प्रभात फेरी, चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, अल्पना, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मातृ दिवस का आयोजन सहित विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर हर तिरंगा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 शिक्षकों तथा 75 विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृत महोत्सव में बच्चों को एमडीएम के साथ ही हलवा, खीर, लड्डू मिलेंगे। एमडीएम के बजट से ही व्यवस्था की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed