फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children were made to wash plates after MDM video viral BSA issued letter asked for reply in two days

UP: एमडीएम के बाद बच्चों से थाली धुलवाई, वाीडियो वायरल...BSA ने जारी किया लेटर; दो दिन में मांगा ज्वाब

Wed, 20 Aug 2025 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 05:48 PM IST
सार

वायरल वीडियो के बाबत बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। फतेहपुरमंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय  के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से कारण पूछा गया है।

विज्ञापन
Children were made to wash plates after MDM video viral BSA issued letter asked for reply in two days
फतेहपुरमंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुरमंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सुबह में मध्याह्न भोजन के दौरान रसोइया बच्चों से थाली, बर्तन आदि धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर विभागीय अधिकारियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पत्र मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।

शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता के नाम पर भारी भरकम बजट जारी करने के बाद भी बच्चों को लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के बजाय रसोइया द्वारा बर्तन, थाली आदि धुलवाने का कार्य किया जा रहा है। इससे बच्चों का अधिकांश समय निकल जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में देना होगा जवाब

वायरल वीडियो में कंपोजिट विद्यालय सुवाह में मध्याह्न भोजन के दौरान रसोइया बच्चों से बर्तन, थाली आदि धुलवाती नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे हाथों से थाली, बर्तन आदि साफ कर रहे हैं, जबकि यह कार्य रसोइया का होता है। इससे सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगा है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल का कहना है कि वायल वीडियो के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पत्र मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed