{"_id":"59be887d654b021e8f1dc064c03095b1","slug":"children-were-administered-anti-polio-dose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी खुराक
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के विभिन्न इलाकों में पोलियो बूथों पर नौनिहालों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई।
जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने नगर के डोमनपुरा के कसारी बूथ पर पांच वर्ष तक के बच्चों को ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। प्रशासन ने खुराक पिलाने के लिए हर तबके का धन्यवाद किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि पोलियो लाईलाज बीमारी है। अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।
पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग दे रहे शैक्षिक संस्थानों, धर्मगुरुओं, मदरसे के मुदरिस, स्वयंसेवी, प्रभावशाली व्यक्ति की सक्रिय सहभागिता के लिए प्रशंसा की। सभी लोग अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर ही पोलियो की खुराक पिलवाएं।
इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नंदलाल यादव ने कहा कि पहले लोग पोलियो की खुराक पिलाने में झिझक महसूस करते थे, लेकिन अब सभी लोग पोलियो की खुराक पिला रहे हैं।
विज्ञापन
जनता की सहभागिता पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़ी है। जिससे पोलियो पर काबू पाया गया है। छह वर्षो से हमारे जिले में कोई केस नहीं आया है।
समुदाय की सहभागिता बढ़ाने में कोर ग्रुप और यूनिसेफ का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कहा कि 343000 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलवाने का लक्ष्य रखा गय है।
इस अवसर पर जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों पर पोलियो ड्राप का कार्यक्रम चलाया गया। बुलावा टोली के बच्चों का कवरेज बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।