{"_id":"60d22e6f8ebc3e54c87265bd","slug":"children-studying-in-play-with-the-read-along-app-mau-news-vns596334991","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में रीड एलांग एप से पढाई कर रहे बच्चे:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में रीड एलांग एप से पढाई कर रहे बच्चे:
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में जिले के परिषदीय स्कूलों के बंद होने से घर बैठे छात्र छात्राएं हिंदी तथा अंग्रेजी के शब्द न भूलें। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से रीड एलांग एप के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। ऑनलाइन पढ़ाई में स्मार्टफोन से लैस बच्चों ने इसका पूरा फायदा उठाया। रीड एलांग एप से पढ़ाई करने के मामले में फतहपुर मंडाव ब्लाक को जिले में पहला स्थान मिला है।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.56 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण काल में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पहली से आठवीं की कक्षाएं बंद चल रही है। ऐसे में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही है। मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों के हिंदी और अंग्रेजी भाषा के पठन कौशल को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने गूगल से समझौता किया है। स्कूलों के बंद होने के बाद शासन ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराई।
इसी बीच बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए खेल-खेल में पढ़ने के लिए गत वर्ष अक्तूबर 2020 माह में रीड एलांग एप्लीकेशन लांच किया। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों की पढ़ाई होती है। स्मार्टफोन से लैस बच्चों ने इसका पूरा फायदा उठाया। शिक्षकों के साथ अनुदेशक, शिक्षामित्रों को रीड एलांग एप डाउनलोड कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो जिले में 14441 डिवाइस के माध्यम से 470902 मिनट प्रयोग करने के साथ ही 13022380 सही शब्द पढ़ा गया।
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाक को जिले में पहला स्थान हासिल हुआ है। प्रदेश की रैंक में जिले को उच्च स्थान हासिल करने के लिए बीएसए ने रणनीति बनाई है। इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारियों को टीम गठित कर अभिभावकों को जागरुक करने के लिए निर्देश दिया है। इस बाबत प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि रीड एलांग एप से पढ़ाई करने के मामले में जिले के शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों को लक्ष्य दिया गया है कि वह अपने स्कूल के सभी अभिभावक जिनके पास स्मार्टफोन है उनके मोबाइल पर रीड एलांग ऐप को डाउनलोड कराएं। उन्हें इस एप के प्रयोग की ट्रेनिंग भी देने का निर्देश दिया गया है।
क्या है रीड एलांग एप बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से लांच किया गया रीड एलांग एप छह वर्ष से 11 साल तक के बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाया गया है। इस एप में हिंदी, अंग्रेजी जो वाक्य लिखकर आता है उसे बच्चों को सही बोलना होता है। प्रत्येक शब्द के सही उच्चारण पर स्टार बनकर आ जाता है।
जिले में ब्लाकवार स्थिति
ब्लाक डिवाइस संख्या कुल समय प्रयोग मिनट छात्रों द्वारापढ़े
गए सही शब्द
बड़रांव 705 20264 545901
दोहरीघाट 759 21671 634331
फतहपुरमंडाव 6310 204131 5728287
घोसी 805 24692 703814
कोपागंज 936 27765 757855
मुहम्मदाबाद गोहना 1197 50555 1391520
नगर 347 8412 242726
परदहां 805 27665 744061
रानीपुर 1498 49450 1328670
रतनपुरा 1082 36297 945215