फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children reading from old books in the new season

नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ रहे बच्चे

Thu, 07 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children reading from old books in the new season
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र में बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ रहे हैं। कारण निदेशालय अभी तक नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं करवा सका है। ऐसे में पढ़ाई को लेकर जहां शिक्षक परेशान है तो वहीं अभिभावक भी कम चिंतित नहीं। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.59 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन बच्चों को पढ़ाई के लिए नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें भेजता है। कहने को तो नया शिक्षा सत्र शुरू हुए छह दिन बीत गए लेकिन अभी तक किताबें गायब हैं। विभाग की तरफ से पिछले कक्षा के बच्चों से पुरानी किताबों को जमा कर उन्हें बच्चों में बांटा गया है। पहली और दूसरी कक्षा के ज्यादातर छोटे बच्चों के पास किताबें सुरक्षित ही नहीं हैं। ऐसे में यह बच्चे बिन किताबों के ही पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षक ब्लैकबोर्ड पर लिखकर पढ़ाई करा रहे हैं। नई किताबे निदेशालय से कब तक आएंगी आला अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं। कुसुम्हा: दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में नया शिक्षा सत्र में अभी तक बच्चों को किताबें नहीं बांटी गई हैं। पिछली कक्षा के बच्चों से किताबे एकत्र कर बच्चों को दी गई हैं। ऐसे में बच्चें बिना किताबों के पढ़ने को मजबूर हैं। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिछली कक्षा के बच्चों से किताबे जमा कराकर बच्चों में दी गई हैं। नई किताबें आते ही बच्चों में वितरित कर दी जाएंगी। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed