फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children of 74 council schools have to study in heat and humidity.

Mau News: 74 परिषदीय स्कूलों के बच्चों को गर्मी व उमस में ही करनी पड़ती है पढ़ाई

Fri, 05 Apr 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Children of 74 council schools have to study in heat and humidity.
मऊ। सर्व शिक्षा अभियान पर करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाए जाने के बाद भी जिले के 74 परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को लंबे समय बाद भी बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं हो सकी हैं। आरटीई के तहत बुनियादी सुविधाएं बहाल करना पहली प्राथमिकता है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के चार दिन बाद भी जिले के 74 परिषदीय स्कूलों में अभी तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। बच्चों को गर्मी व उमस के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है। विभाग का दावा है कि 53 स्कूलों के विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में 34 लाख रुपये भेजने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

नये शिक्षा सत्र का पांच दिन बीत गया, लेकिन अभी तक जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गर्मी व उमस में पढ़ाई करना पड़ रही है। लेकिन अभी तक जिले के 74 परिषदीय विद्यालयों में बिजली नहीं पहुंच पाई है। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो रानीपुर विकास खंड क्षेत्र में पांच, घोसी विकास खंड क्षेत्र में 10, दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र में नौ, कोपागंज विकास खंड में तीन, परदहां विकास खंड क्षेत्र में एक, रतनपुरा विकास खंड क्षेत्र में दो, बड़रांव में आठ, मोहम्मदाबाद गोहना में 12, नगर क्षेत्र में एक, फतहपुर मंडाव में 21 परिषदीय स्कूल हैं। अधिकारियों का दावा है कि स्कूलों में कनेक्शन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में बजट भेजने की कवायद चल रही है। आंकड़ों में जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.45 लाख बच्चे अध्यनरत हैं। शासन का प्रयास है कि परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित कर सभी बुनियादी सुविधाएं यहां पर बच्चों को उपलब्ध कराई जाएं। इसके बाद भी आदेश का क्रियान्वयन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। जबकि आरटीई में सभी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed