फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children get vaccinated at 270 sub-centers two days a week

सप्ताह में दो दिन 270 उपकेंद्रों पर बच्चों का होता है टीकाकरण

Wed, 26 May 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Children get vaccinated at 270 sub-centers two days a week
मऊ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर बच्चों के टीकाकरण पर भी देखने को मिल रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण की दूसरी लहर में टीकाकरण प्रभावित नहीं होने का दावा कर रहा है। जिम्मेदारों का दावा है कि हर बुधवार तथा शनिवार को जिले के 270 से ज्यादा उपकेंद्रों पर बच्चों को विभिन्न बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में महिला जिला अस्पताल के बने टीकाकरण केंद्र सहित पूरे नौ ब्लाकों में बने 270 उपकेंद्रों में 300 से ज्यादा एएनएम द्वारा टीकाकरण किया जाता है। बताया कि उपकेंद्रों पर सप्ताह में दो दिन टीकाकरण होता है। बुधवार तथा शनिवार को एएनएम द्वारा बच्चों को पोलियो, बीजीसी, पेंटा, जेई, खसरा आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। बताया कि इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को भी टिटनेस सहित दूसरे टीका लगाया जाता है।
विज्ञापन

बताया कि संक्रमण की दूसरी लहर में टीकाकरण का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। पूर्व की भांति इन केंद्रों पर टीकाकर्मी द्वारा टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। कहा कि किसी वजह से टीके से वंचित बच्चों को टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा टीका से किसी जगह का बच्चा वंचित न हो उसके लिए टीकाकर्मी टीकाकरण का स्थान में बदलाव करते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed