फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Child dies due to drowning

पोखरे में नहाते समय डूबने से बालक की मौत

Sun, 12 Apr 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा गांव में रविवार को पोखरे में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। रानीपुर थाना क्षेत्र के घुटमा निवासी दीपक मौर्या 15 पुत्र रमेश रविवार को अपने गांव के एक साथी के साथ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के करहा गांव स्थित ईट भठ्ठे पर राबिश लेने आ रहा था। इस दौरान करहा गांव के पास एक पोखरे में दोनों नहाने के लिए उतरे जिसमें दीपक मौर्य गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा यह देख उसका साथी उसको बचाने का प्रयास किया मगर वह गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद उसका साथी पोखरे से बाहर निकलकर शोर मचाने लगा जिस पर अगल-बगल के लोग इकट्ठा होकर आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद उसको बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन भी रोते बिलखते पोखरे के पास पहुंचे इसी बीच किसी ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली तथा रानीपुर थाना को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची दोनों थाने की पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed