{"_id":"6625f0d469412a59dd07b86a","slug":"child-dead-body-found-on-side-of-railway-track-in-mau-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला बालक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका; नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला बालक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका; नहीं हुई पहचान
Mon, 22 Apr 2024 11:10 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:10 AM IST
सार
मऊ जिले में पिपरिडीह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक बालक का शव मिला है। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरकर बालक की मौत हुई होगी। हालांकि शव का शिनाख्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के पिपरिडीह रेलवे स्टेशन से सटे रेकवारेडीह गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक बालक का शव मिला है। सोमवार की सुबह बालक का शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आशंका है कि बालक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी एसओ प्रमोद शुक्ला ने बताया की मृतक की पहचान नहीं हुई है। कयास है बच्चे की मौत ट्रेन से गिरकर हुईं होगी। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन