{"_id":"601578a68ebc3e31c77bea38","slug":"chief-witness-of-ajit-murder-case-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत हत्याकांड का मुख्य गवाह अस्पताल से डिस्चार्ज, मऊ के भदीड गांव का है निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत हत्याकांड का मुख्य गवाह अस्पताल से डिस्चार्ज, मऊ के भदीड गांव का है निवासी
Sat, 30 Jan 2021 10:02 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह मोहर सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शनिवार को देवसीपुर स्थित अजीत के घर पहुंचा। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव निवासी अजीत सिंह की लखनऊ के कठौता चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
उस घटना में मोहर सिंह घायल हो गया था। वह अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य गवाह है। मोहर सिंह का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां से छुट्टी मिलने पर लंबे काफिले के साथ वह अजीत सिंह के देवसीपुर गांव स्थित घर पहुंचा। मोहर सिंह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदीड गांव का निवासी है।
विज्ञापन