फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chief Secretary visited TLM Exhibition

मुख्य सचिव ने टीएलएम प्रदर्शनी का अवालोकन किया

Mon, 25 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary visited TLM Exhibition
मधुबन/फतेहपुर मंडाव। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने पैतृक गांव पहाड़ीपुर में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही अमृत सरोवर का निरीक्षण, पौधरोपण और आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया। मुख्य सचिव सर्व प्रथम अमृत सरोवर पर पहुंचे और खुदाई कराए गए सरोवर का निरीक्षण किया। वहां पर पौधरोपण भी किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय पहाड़ीपुर पहुंचे वहां बच्चों की टीएलएम प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, सामाजिक विषय से संबंधित माडल का अवलोकन कर बच्चों की पीठ थपथपाई। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करने के बाद पुरातन छात्र समागम कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय की छात्रा रहीं आजमगढ़ जनपद में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात डा. पदमावती गौतम ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स दिए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामविलास चौहान, एसडीएम मनोज कुमार तिवारी, एडी बेसिक अमरनाथ राय, बीएसए डा. संतोष कुमार सिंह, डा.राजीव कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे। मुख्य सचिव को मारूखपुर स्थित गांधी इण्टरमीडिएट कालेज के एनसीसी छात्रों ने सलामी दिया। मुख्य सचिव परिसर में पूर्व महाधिवक्ता स्व.कन्हैया लाल मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां कालेज परिसर में निर्मित शौचालय एवं आरओ प्लांट का शुभारंभ किया। कालेज परिसर में आजादी के 75 वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत निर्मित कालेज के अमृत द्वार का लोकार्पण किया। प्रबंधक अमरनाथ मिश्र और अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने आभार जताया। इस दौरान मण्डलायुक्त आजमगढ़ मण्डल विजय विश्वास पंत, डीआइजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय,सीडीओ रामसिंह वर्मा, डीडीओ उमेश चन्द तिवारी,डीसी मनरेगा उपेन्द्र पाठक, डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला, सीओ उमाशंकर उत्तम,अभय सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed