{"_id":"60b526758ebc3e6d4827a27c","slug":"chief-minister-should-sack-education-minister-satish-chandra-mau-news-vns5923608179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री सतीश चंद्र को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री सतीश चंद्र को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मऊ। बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिजिटली धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को बर्खास्त करने की मांग किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों को बिना वैक्सीनेशन के परीक्षा निरस्त करने की मांग किया। डिजिटल धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झंडे और बैनर के साथ पोस्टरों को लहराते हुए दिखाई दिए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद के इंचार्ज डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी का इस्तीफा मांगे और यदि वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें बर्खास्त कर जनता को एक सीधा संदेश दे नहीं तो यह स्वीकार करें कि वह भी भ्रष्टाचार में पूरी तरफ से लिप्त हैं। कहा कि जिस तरह से सतीश द्विवेदी ने सिद्धार्थनगर में करोड़ों रुपए की जमीन औने पौने दामों में अपने और अपने माता के नाम पर लिया है यह भ्रष्टाचार का एक अनोखा उदाहरण है।
जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि सरकार बच्चों से खिलवाड़ करने पर तुली हुई है जब चारों तरफ महामारी फैली है, इसमें वह परीक्षा कराने की बात कर रही है। कांग्रेस पार्टी की सीधी मांग है कि बारहवीं की परीक्षा बिना वैक्सीनेशन के नहीं होनी चाहिए यदि वैक्सीनेशन नहीं होता है तो सरकार को परीक्षा निरस्त करना चाहिए, परंतु भाजपा सरकार अपने अहंकार में चूर है और बच्चों के बचपन के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव में प्रदर्शन करने के लिए तैयार बैठे हैं। इस कार्यक्रम में घनश्याम सहाय , खालिद अंसारी मानवेंद्र बहादुर, संजय यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अकरम प्रेमियर, विनोद कुमार पांडेय ,अनिल कुमार जायसवाल, महेंद्र गुप्ता, विनोद कुमार, शिवाजी कनौजिया, रामचंद्र राय, स्वामीनाथ राय, ओम प्रकाश ठाकुर छोटेलाल , संजय सिंह ,शैलेंद्र सिंह, चंद्रभान यादव ,शीला देवी इत्यादि रहे।
वहीं, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मासूम अंसारी कार्याकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने राज्यपाल से कहा है कि हाल ही के संपन्न पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले 1621 शिक्षक व कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जबकि प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री आकड़ों में खेल कर रहे हैं। बेसिक शिक्षामंत्री के मुताबिक मात्र तीन शिक्षकों की मृत्यु हुई है।
कांग्रेसजनों नें शिक्षकों की मौत का फर्जी आकड़ा पेश करने वाले बेसिक शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्रप्रभार) डा. सतीश द्विवेदी के भाई डॉ. अरूण कुमार द्विवेदी को फर्जी प्रमाण पत्रों से जो असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किये गये हैं। इस फर्जीवाड़ा के लिए भी बेसिक शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाय तथा नौकरी पाने वाले उनके भाई के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर माधवेन्द्र बहादुर सिंह, अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, हंसनाथ तिवारी, ब्रम्हानंद पाण्डेय, लालप्यारे सिंह, अफसर खॉन, अजीजुर्रहमान, डा. ए रहमान, इफ्तेखार अहमद, फैयाज अहमद, नसीम बेलाली, परवेज अहमद, रवि प्रकाश गोपाल, अरूण सिंह, विनय कुमार गौतम, मुस्ताक मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहे।