{"_id":"638e4820663ba53069208f26","slug":"chief-minister-mass-marriage-150-couples-married-each-other-mau-news-vns6871272145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक दूजे के हुए 150 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक दूजे के हुए 150 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। 150 जोड़ों की शादी कराई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें घोसी के 52, बड़रांव के 44, कोपागंज ब्लाक से 32, रतनपुरा ब्लाक से सात, रानीपुर से चार, मऊ नगर से आठ तथा परदहां से आठ सहित 150 जोड़े एक-दूसरे का हाथ थाम नए बंधन में बंधे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की शादी धूमधाम एवं भव्यता के साथ कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रही है। इस योजना की वजह से गरीब अभिभावकों को भी अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
कहा, आर्थिक कठिनाइयों की वजह से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस योजना से ऐसी परिवारों की बेटियों की शादी कराने का पुण्य मिल रहा। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, बीडीओ कल्पना मिश्रा आदि उपस्थित रहे।