फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports Day From grass fields to Astroturf Mau carved new identity for hockey journey spanning 35 years

खेल दिवस: घास के मैदान से एस्ट्रोटर्फ तक, मऊ ने गढ़ी हॉकी की नई पहचान; 35 वर्षों का है ये सफर

Sat, 29 Aug 2026 02:14 PM IST
Aman Vishwakarma पुनीत श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
पुनीत श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 29 Aug 2026 02:14 PM IST
सार

मऊ ने पिछले 35 वर्षों में हॉकी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले से पांच खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। घास के मैदान से शुरू हुआ सफर अब एस्ट्रोटर्फ तक पहुंच चुका है। जिले के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने के साथ सरकारी नौकरियां हासिल कर सफलता की नई कहानी लिखी है।

विज्ञापन
Sports Day From grass fields to Astroturf Mau carved new identity for hockey journey spanning 35 years
जिला स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ मैदान पर प्रैक्टिस मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कभी रेलवे स्टेडियम के साधारण घास के मैदान से हॉकी की शुरुआत करने वाला मऊ आज अत्याधुनिक एस्ट्रोटर्फ मैदान तक पहुंच चुका है। बीते 35 वर्षों में जिले में हॉकी ने न केवल अपना मैदान बदला, बल्कि खिलाड़ियों की पहचान भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाई। मऊ की मिट्टी से निकले पांच खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर देश और जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि घास से लेकर एस्ट्रोटर्फ तक का सफर तय करने वाले इन खिलाड़ियों के लिए हॉकी खेल रोजगार की राह भी खोलती रही है।

विज्ञापन


भारतीय सीनियर टीम की सदस्य रह चुकीं पूनम सिंह ने वर्ष 2005 में देश का प्रतिनिधित्व किया। वह वर्तमान में बरेली में रेलवे कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2011 में भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा रहीं रश्मि सिंह अब पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में टीटीई हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2013 के हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम की सदस्य रहीं निशा वर्तमान में पश्चिम रेलवे, मुंबई में कार्यरत हैं। वहीं एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे सुनील यादव इंडियन ऑयल, लखनऊ में सेवाएं दे रहे हैं। मजहर कमाल भी पाकिस्तान दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान में डीएलडब्ल्यू, वाराणसी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ की हॉकी यात्रा इस बात की मिसाल है कि बेहतर मैदान, अवसर और प्रतिभा का साथ मिले तो छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकते हैं। घास के मैदान से शुरू हुई यह कहानी अब एस्ट्रोटर्फ तक पहुंच चुकी है और आने वाली पीढ़ी के लिए उम्मीद का नया मैदान तैयार कर रही है।

Sports Day From grass fields to Astroturf Mau carved new identity for hockey journey spanning 35 years
ओमेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद

ओमेंद्र सिंह 35 साल से दे रहे हैं निशुल्क सेवा
बिजली निगम में कार्यरत शहर के बकवल निवासी ओमेंद्र सिंह 35 साल से निशुल्क सेवा दे रहे हैं। ओमेंद्र सिंह वर्तमान समय में भी प्रतिदिन सुबह और शाम जिला स्टेडियम जाकर खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं। इनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी आज स्टेडियम में कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें आशा है कि आने वाले दिनों में मऊ जिले का खिलाड़ी ओलंपिक में खेलेगा, जिसके लिए निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Sports Day From grass fields to Astroturf Mau carved new identity for hockey journey spanning 35 years
सुनील यादव, मजहर कमाल, निशा और रश्मि सिंह। - फोटो : संवाद

इन विभागों में सेवाएं दे रहे हैं खिलाड़ी
इस मैदान से निकले सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के बल पर सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरियां हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। जिले के महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ी भारतीय रेलवे, भारतीय सेना (इंडियन आर्मी), उत्तर प्रदेश पुलिस, आयकर विभाग, इंडियन ऑयल, आबकारी (एक्साइज), पावर कॉरपोरेशन, खेल विभाग और शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

एस्ट्रोटर्फ मैदान पर मिल रही प्रोफेशनल ट्रेनिंग
मऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 करोड़ रुपये की लागत से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया गया है, जहां लगातार खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिल रही है। अत्याधुनिक मैदान उपलब्ध होने से युवाओं को अब शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का माहौल और प्रशिक्षण मिल रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए सीधे तैयार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed