फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   chandra school win 400 meter race

400 मीटर दौड़ में चंद्रा स्कूल का डंका बजा

Fri, 19 Dec 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 19 Dec 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
chandra school win 400 meter race
नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम मे सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयाें के समूह पूर्वांचल सहोदया के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन


 चार सौ मीटर दौड़ में चंद्रा स्कूल का डंका बजा। जूनियर वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में चंद्रा की लड़कियों ने सभी को पछाड़ा।


कब्बड्डी, क्रिकेट, वालीबाल, दौड़, ,खो-खो सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। रिले रेस सीनियर बालिका वर्ग में चंद्रा पब्लिक स्कूल को प्रथम, सेक्रेट हर्ट स्कूल मुहम्मदाबाद को द्वितीय, अनीता मेमोरियल बलिया को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


 रिले रेस जूनियर बालक वर्ग में अनीता मेमोरियल बलिया को प्रथम, सेंट फ्रांसिस को द्वितीय, सेक्रेट हर्ट स्कूल को तृतीय स्थान मिला।

 रिले रेस सीनियर बालक वर्ग मेें चंद्रा पब्लिक स्कूल को प्रथम, संत नार्बट स्कूल घोसी और अनीता मेमोरियल बलिया को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में चन्द्रा पब्लिक स्कूल को प्रथम, नवजीवन स्कूल को द्वितीय तथा संत फ्रांसिस स्कूल इंदारा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

 वहीं 200 मीटर बालिका जूनियर वर्ग दौड़ में चन्द्रा पब्लिक स्कूल को प्रथम, अनीता मेमोरियल स्कूल बलिया को द्वितीय, नवजीवन स्कूल बेल्थरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

200 मीटर जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में संत नार्बट स्कूल घोसी को प्रथम, संत फ्रांसिस स्कूल इंदारा को द्वितीय और चन्द्रा पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।


 वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संत नाबर्ट स्कूल घोसी और चंद्रा पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें संत नार्बट स्कूल विजेता बना। द्वितीय स्थान चंद्रा पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान नवजीवन पब्लिक स्कूल बेल्थरा को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed