फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Champion made ??Varanasi

वाराणसी बना चैंपियन

Thu, 28 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला मऊ Updated Thu, 28 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Champion made ??Varanasi
खेल निदेशालय के तत्वावधान में नगर के भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन
में चल रही आठ दिवसीय प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच वाराणसी तथा विंध्याचल मंडल के बीच खेला गया।


 वाराणसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विंध्याचल मंडल की टीम को 3-1 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।


 आठ दिवसीय प्रदेशीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच वाराणसी तथा विंध्याचल मंडल के बीच खेला गया। मैच के पहले मिनट में ही विंध्याचल मंडल की परवीन बानो ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।


 मध्यांतर से ठीक पहले वाराणसी की टीम ने फ्री किक पर गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर के बाद 60वें मिनट में वाराणसी की टीम ने दूसरा गोल कर 2-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद  मैच के  अंतिम क्षणों में वाराणसी की टीम ने तीसरा गोल कर 3-1 के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता होने का गौरव हासिल किया।


 इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। एशियाड में पदक विजेता कैप्टन राजेंद्र सिंह व भीमनारायन राय को राष्ट्रीय चैंपियन व शाल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed