{"_id":"69baf9e03bdaa8730d06f06d","slug":"challenger-xi-azamgarh-beat-unique-xi-by-6-wickets-mau-news-c-295-1-svns1029-142509-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चैलेंजर इलेवन आजमगढ़ ने यूनिक इलेवन को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चैलेंजर इलेवन आजमगढ़ ने यूनिक इलेवन को 6 विकेट से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते खिलाड़ी।संवाद
- फोटो : 1
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बुधवार को अंडर-16 के तहत यूनिक इलेवन आजमगढ़ और चैलेंजर इलेवन आजमगढ़ के बीच 40-40 ओवरों का मैच खेला गया। चैलेंजर इलेवन ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।
मैच में चैलेंजर इलेवन ने टॉस जीतकर यूनिक इलेवन को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। ओपनर आकाश यादव ने 60 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद विवेक ने 21 रन और अंकुर ने 110 रन की शानदार पारी खेली।
रुपेश ने 24 रन बनाए, लेकिन इसके बाद पूरी टीम सिमट गई। यूनिक इलेवन ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 272 रन बनाए। चैलेंजर इलेवन की तरफ से गेंदबाज श्रीमांशु ने 4 विकेट लिए, जबकि यश, आदित्य, आदित्य यादव, पंकज और वैभव को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन
272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चैलेंजर इलेवन को आसानी हुई और टीम ने 6 विकेट रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। चैलेंजर इलेवन की तरफ से साहिल यादव ने 57 और अभिषेक यादव ने 52 रन बनाए। जीशान ने 100 रन की शानदार पारी खेल लक्ष्य को बड़ी आसानी से पार किया।
मैच का मैन ऑफ द मैच जीशान रहे। अंपायर के रूप में प्रिंस और राघवेंद्र ने मैच का संचालन किया।