{"_id":"64456f401f5f167b030ec1a6","slug":"challan-for-overloading-truck-standing-in-garage-for-two-months-mau-news-c-20-1-169312-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो महीने से गैरेज में खड़े ट्रक का ओवरलोडिंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो महीने से गैरेज में खड़े ट्रक का ओवरलोडिंग में चालान
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने दो महीने से सिर्विसिंग के लिए खड़े ट्रक का नंबर किसी और के द्वारा उपयोग करने के आरोप में शनिवार की देर रात नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवां गांव निवासी बिरजू यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका ट्रक खराब होने के कारण 26 जून 2022 से एक सितंबर 2022 तक गाजीपुर में खड़ा था। इसके बावजूद उसके मोबाइल पर बार-बार ओवरलोडिंग का चालान आता रहा। इसपर उसने अपने परिचित ट्रक मालिकों और चालकों से बात की। पता चला कि उसके ट्रक का नंबर लगा ट्रक 15 अक्तूबर 2022 को बिहार में बालू लादते हुए देखा गया था।
उस फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले ट्रक मालिक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के मक्षवारा निवासी व्यक्ति के रूप में हुई। पता करने पर मालूम हुआ कि उसके ट्रक की किस्त जमा नहीं होने से उसने बिरजू यादव के ट्रक का नंबर इस्तेमाल किया था। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।