फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Central worker said: 10 thousand advance should be put in the account of employees

केंद्रीय कर्मी बोले: कर्मचारियों के खाते में डाला जाए 10हजार अग्रिम

Tue, 13 Oct 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Central worker said: 10 thousand advance should be put in the account of employees
मऊ। कोरोना महामारी से बदहाल अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और त्योहारी सीजन में मांग बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत सरकारी कर्मियों को मिलनेवाली अवकाश यात्रा रियायत के बदले नगदी बाउचर और त्योहारों पर खरीदारी के लिए 10 हजार रुपया अग्रिम मिलेंगे। इस मुद्दे पर सरकारी कर्मियों से बातचीत की गई तो मिली जुली प्रतिक्रिया दी। केंद्र सरकार की तरफ से गैर राजपत्रित कर्मचारियों के लिए विशेष त्योहार योजना के तहत सभी केंद्रीय कर्मचारी बिना ब्याज के 10 हजार रुपया प्रीपेड रुपे कार्ड से ले सकते है। इसे 31 मार्च 2021 से पहले खर्च करना होगा। इसकी वापसी 10 किस्तों में होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के पीजीटी टीचर एसके वर्मा का कहना था कि केंद्र सरकार की तरफ से की गई घोषणा सराहनीय कदम है। इसीक्रम में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सत्येंद्र कुमार का कहना है कि सरकार की तरफ से घोषित पालिसी ठीक नहीं लग रही है। बिना ब्याज के सरकार 10 हजार रुपया दे रही है। उसे कर्मचारी के एकाउंट में डालना चाहिए। कर्मचारी को अपने हिसाब से खर्च करने की आजादी मिलनी चाहिए। प्रतिमाह एक-एक हजार सेलरी से काटना चाहिए। इसी क्रम में सीनियर सेक्शन इंजीनियर रमेश प्रताप यादव का कहना है कि सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों के लिए जो पालिसी घोषित की गई है। तमाम शर्ते थोपी गई है। सभी शर्तो को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed