{"_id":"637514f8808761473b0d3ad0","slug":"central-in-charge-suspended-during-the-inspection-of-transport-minister-mau-news-vns683951278","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री के निरीक्षण के दौरान गायब रहे केंद्र प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री के निरीक्षण के दौरान गायब रहे केंद्र प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निरीक्षण के दौरान मऊ डिपो से गायब रहने वाले स्टेशन अधीक्षक को क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ द्वारा निलंबित कर दिया गया। बुधवार को इसकी पुष्टी मऊ डिपो के एआरएम ने की। स्टेेशन अधीक्षक पर यह कार्रवाई बीते 12 नवंबर को परिवहन मंत्री के निरीक्षण के दौरान मिली खामियां और अनुपस्थित होने पर की गई।
एआरएम प्रमोद सिंह ने बताया कि राधेश्याम गुप्ता मऊ डिपो में स्टेेशन अधीक्षक के पद पर हैं। एआरएम चोट लगने के कारण अवकाश पर थे। ऐसे में इनके पास डिपो का प्रभार था, लेकिन बीते 12 नवंबर को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आने की सूचना और निरीक्षण की जानकारी के बावजूद लापरवाही बरती गई। जब परिवहन मंत्री ने निरीक्षण किया तो पेयजल के लिए लगी टोटियों से पानी आना न पाया गया, क्यों टंकी में पानी नहीं भरा गया था। वह अनुपस्थित मिले। लापरवाही को संज्ञान में लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ द्वारा निलंबित कर दिया गया।
बताते चले कि बीते 12 नवंबर को नगर के जीवनराम इंटर कॉलेज मैदान में जारी स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। उसके बाद रात नौ बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज परिसर का मुआयना किया, इस दौरान उन्होंने कई चीजें दुरुस्त नहीं मिलने पर कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई थी।