फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Celebrating the birth anniversary of Shri Ram ji

श्री राम जी का मना जन्मोत्सव

Wed, 05 Apr 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 05 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Celebrating the birth anniversary of Shri Ram ji
श्री राम जी का मना जन्मोत्सव
वरात्र के अंतिम दिन नवमी की पूजा की पूजा की गई तो वहीं बुधवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया गया। मंदिरों से लेकर घरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना के साथ आरती की गई। मध्याह्न 12 बजते ही सभी मंदिरों के घंटे घड़ियाल बजने लगे। नगर के शीतला माता मंदिर, पावर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान राम का जन्म कराया गया। कई स्थानों पर प्रभु श्रीराम की झांकी निकाली गई। भक्तों के जयश्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन


रामनवमी  का त्यौहार चैत्र शुक्ल की नवमी को मनाया जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के  अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों को समाप्त करने तथा धर्म की पुन:  स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में श्रीराम के रुप में अवतार  लिया था। श्रीरामचंद्र जी का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु  नक्षत्र तथा कर्क लग्न में कौशल्या की कोख से , राजा दशरथ के घर में हुआ  था।  इसी मान्यता के तहत नगर के शीतला माता मंदिर, पावरहाउस स्थित श्रीराम मंदिर, ढेकुलियाघाट स्थित श्रीराम मंदिर, वनदेवी धाम सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। मध्याह्न 12 बजते ही मंदिरों के घंट घड़ियाल बजने लगे।
विज्ञापन


भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। महिलाओं ने मंगलगीत गाया। मंदिरों पर आयोजित भगवान राम के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। उधर मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के करहां स्थित गुरादरी धाम पर भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दूरदराज सहित विभिन्न इलाकों से आए भक्तों ने पवित्र पोखरे में स्नान कर मंदिर में मत्था टेका। साथ ही मन्नत मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में रामनवमी पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया  गया।रामलीला कमेटी की ओर से  रामजन्मोत्सव मनाया तो मंदिरों में सुबह से  श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
    रामनवमी के पावन पर्व पर बुधवार को कस्बाबाजार के पश्चिम मोहल्ला में  श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में श्री  रामजन्मोत्सव को समारोह पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर चैयता का आयोजन किया  गया।महिलाओं ने मंगल गीत गया।नगर के पकड़ी रोड स्थित शारदा मंदिर में सुबह  से ही व्रती लोग मां शारदा के पूजन अर्चन में लगे रहे।दिन भर तांता लगा  रहा।स्टेशन परिसर में स्थित मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

रानीपुर  संवाददाता के अनुसार रामनवमी के अवसर परक्षेत्र के खुरहट स्थित सिरियापुर देईया माई के मंदिर पर श्रद्धालुओं का रेला  लगा रहा। इसी क्रम में  काझा स्थित रामवन स्थित सुर बाबा की कुटी, खुरहट बाजार में मेले  का  आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed