फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   case wiil be filed against crime

बिजली चोरी की तो होंगे 'अंदर'

Sat, 10 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 10 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
case wiil be filed against crime
बिजली चोरी रोकने के लिए प्रशासन कड़े कदम उठाने जा रहा है। बिजली विभाग पुलिस के साथ मिलकर बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई करेगी। बिजली चोरी पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


 प्रशासन ने यह भी तय किया है कि अभियान चलाने से पहले जिले के सभी थानों में बिजली अधिकारियों के साथ पुलिस की बैठक होगी, जिसमें बकाएदारों की सूची, वसूली आदि पर चर्चा होगी।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों संग जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय और एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बैठक कर बिजली चेकिंग अभियान के बाबत रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने इस दौरान कहा कि बिजली चोरी करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि बिजली चोरी, नया कनेक्शन, बकाया बिजली बिल समायोजन आदि के लिए 12 जनवरी से 28 फरवरी तक  महाअभियान चलाया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग एवं तीनों अधिशासी अभियंता द्वारा यह तय किया गया है कि 12 से 14 जनवरी को प्रत्येक थानों पर बिजली विभाग के एसडीओ, जेई, एसडीएम, सीओ के साथ पुलिस की बैठक होगी।


इसमें स्थानीय प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। प्रधानों के साथ बैठक कर उन्हें बड़े और छोटे बकायदारों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।

 16 जनवरी से सभी गांवों एवं नगर क्षेत्र में कैंप लगाकर मीटर, नया कनेक्शन देने के साथ वसूली की जाएगी। एक फरवरी से अभियान कड़ा करते हुए बिजली चोरी करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई होगी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली में 12 जनवरी को 12 बजे सभी सभासदगण, गणमान्य लोग, सीओ, एसडीएम के साथ बिजली विभाग के अधिकारी बैठक करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed