{"_id":"665259912b58a965230d81d9","slug":"case-registered-against-brother-in-law-for-murder-of-younger-brothers-wife-mau-news-c-295-1-mau1003-113091-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: छोटे भाई की पत्नी की हत्या में जेठ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: छोटे भाई की पत्नी की हत्या में जेठ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हलधरपुर/रतनपुरा। हलधरपुर के इटौरा ग्राम पंचायत के सीहोरडांड पूरवे में बृहस्पतिवार को जेठ ने छोटे भाई की पत्नी की सोते समय सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी थी। मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने श्रीयादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो दिन पहले हुई हत्या के बाद माहौल गमगीन था। परिवार के हर व्यक्ति की जुबान तो बंद थी, लेकिन सभी का आंखे बोल रही थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतका का पति तीन भाई था। जिसमें खुद गुलाब यादव, प्रभुनाथ यादव और हत्या का आरोपी श्री यादव था। बृहस्पतिवार की भोर में गुलाब यादव की पत्नी 45 वर्षीय रीता यादव कमरे के पास चारपाई पर सोई थी। अचानक श्री यादव चारपाई के पास गया और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का पति गुलाब यादव पुणे में नौकरी करता था। ग्राम प्रधान किशोर सिंह ने बताया कि तीनों भाई की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। तीनों की शादी के बाद घर में तीन चूल्हे हो गए, लेकिन मकान पुराना है। पिछले कई माह से श्रीयादव मानसिक रूप से बीमार था। पैसे के अभाव में उसका सही से उपचार भी नहीं हो रहा था। मृतका के 14 और 17 साल के दो लड़के और 12 साल की एक बेटी है। वहीं हत्या करने वाले श्रीयादव का एक लड़का है, जो बाहर रहकर नौकरी करता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभी परिवार में शांति का माहौल है। फिलहाल पुलिस की नजर बनी हुई है।
हरेंद्र यादव, हलधरपुर,थाना प्रभारी
विज्ञापन
मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभी परिवार में शांति का माहौल है। फिलहाल पुलिस की नजर बनी हुई है।
हरेंद्र यादव, हलधरपुर,थाना प्रभारी