फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case order on former Blake chief, BDO and accountant

पूर्व ब्लाॅक प्रमुख, बीडीओ और लेखाकार पर केस का आदेश

Wed, 26 Dec 2018 11:18 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 26 Dec 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case order on former Blake chief, BDO and accountant
हाईकोर्ट - फोटो : file photo
ब्लॉक में सम्पूर्ण रोजगार योजना के अंतर्गत 112 आवासो में किए गए फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर कर साढ़े ग्यारह लाख रूपये के फर्जीवाड़ा में हाईकोर्ट ने तत्कालीन व्लॉक प्रमुख सहित बीडीओ और लेखाकार के विरुद्ध केस दर्ज कराने का आदेश जिलाधिकारी को दिया है। लेखाकार वर्तमान में तैनात है, जबकि बीडीओ सेवानिवृत्त हो चुके है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2007 -08 में अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों के लिए क्षेत्र पंचायत की ओर से संपूर्ण ग्रामीण योजना के अंतर्गत 112 आवासों का आवंटन किया गया था। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने 63 लाभार्थियों के फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाकर साढ़े ग्यारह लाख रुपये की बंदरबाट कर लिया। इस संदर्भ में बोधित्व सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने तत्कालीन जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए जांच की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक अभियंता डीआरडीए और वीडीओ कोपागंज को जांच सौंपी। जो सही निकली।
विज्ञापन


इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन परियोजना निदेशक द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को बचाते हुए सभी 63 फर्जी लाभार्थियों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए रिकवरी का आदेश दिया। इससे असंतुष्ट जितेंद्र गोयल ने संबंधित अधिकारियो व तत्कालीन व्लॉक प्रमुख  के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग करते हुए हाईकोर्ट इलाहाबाद में रिट दाखिल की। याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा की अदालत ने जिलाधिकारी को तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख सहित संबंधित वीडीओ और सहायक लेखाकार के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश दिया। हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी जिले के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और पुरानी रिपोर्ट प्रेषित कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed