फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case of dowry harassment on seven in-laws including husband

Mau News: पति सहित सात ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Fri, 17 Mar 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Case of dowry harassment on seven in-laws including husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घोसी। पुलिस ने कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मद बासा कुर्थीजाफरपुर निवासी एक व्यक्ति की विवाहिता पुत्री की तहरीर पर पति सहित सात ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमा के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मद बासा कुर्थीजाफरपुर निवासी अनवर अली की पुत्री गुलअफ्शा का निकाह घोसी कोतवाली क्षेत्र के भीरा गांव निवासी हिसामुद्दीन के साथ 20 नवंबर 2022 को हुआ था। निकाह के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बुलेट मोटर साइकिल एवं एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न हो पाने पर शौहर हिसामुद्दीन, ससुर मोबिन, सास वाहिदा खातून, ननद सकीना ,गुड़िया, रूबी एवं अदीबा ने 17 जुलाई 2022 को गुलअफ्सा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने कहा कि जब तक मोटर साइकिल एवं एक लाख रुपये नहीं लाओगी तब तक घर वापस नहीं आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलअफ्सा उसी समय से मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित सात आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed