फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed on 37 for stealing electricity

बिजली चोरी करने पर 37 पर मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Oct 2020 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Case filed on 37 for stealing electricity
मिऊ। बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को अलग अलग जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते मिले 37 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि मंगलवार को गठित टीम ने ताहिरपुर, अरदौना, निजामु्द्दीनपुरा, औरंगाबाद, ताजोपुर, रस्तीपुर, रहजनिया, भीटी, अदरी, कोटवा में चेकिंग अभियान करते हुए 192 कनेक्शन की जांच की। जांच में 37 लोगों बिना कनेक्शन के बिजली प्रयोग करते मिले, जिस पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। जबकि बकाया राशि जमा न करने पर 89 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कारवाई की गई। वहीं 65 लोगों का नया कनेक्शन देने की कारवाई की गई। टीम ने इस दौरान 8 लाख 91 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया।टीम में विवेक खरवार, विकास दुबे, अरूण पांडेय, सत्यदेव सरोज, जेपी यादव, वीरबहादूर, देेवेंद्र कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार बिजली विभाग की टीम ने मनाजीत,, इस्माईलनगर मुहल्ला में अभियान चलाया। टीम ने 100 घरों की जांच करते हुए बकाया बिल पर 10 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कारवाई की। टीम ने इस दौरान एक लाख 20 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार बिजली विभाग की टीम ने परदहा ब्लाक क्षेत्र के कंधेरी, रकौली,सुल्तानपुर गांवों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 40 बकायादार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed